
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) अकिंत सिंह : पुलिस लाइन में रह रहे तीन पुलिसकर्मियों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पास ही स्थित रिश्दी तालाब में नहाने गए उनके मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक बच्चों की पहचान
इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान युवराज सिंह (9 वर्ष) पिता रामेश्वर ठाकुर, आकाश लकड़ा (13) पिता जलसा लकड़ा और प्रिंस जगत (12 वर्ष) पिता अयोध्या जगत के रूप में हुई है। तीनों बच्चे तालाब में नहाने उतरे थे और गहराई में चले जाने से बाहर नहीं निकल पाए।
पुलिस विभाग में मचा कोहराम
जैसे ही घटना की सूचना पुलिस लाइन पहुंची, पूरा महकमा सदमे में आ गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तीन जवानों के घर एक साथ मातम पसर गया है।
अफसर पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। वहां बच्चों के शवों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मासूम बच्चों की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे पुलिस परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है।