

KOरBA BREAK : जिला कप्तान ने पांच थाना प्रभारियों का फेरबदल.. अविनाश सिंह को दीपका की मिली जवाबदारी.. चमन सिन्हा को मिला दर्री थाना का प्रभार.. देखें सूची.
कोरबा 28 अप्रैल 2023 ( सेंर्रल छत्तीसगढ़ ) अकित सिंह: कोरबा जिले के कप्तान यू.उदय किरण ने एक बार फिर पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी किया हैं। एसपी द्वारा आज जिले के 5 थानेदारों का ट्रांसफर कर उन्हे नई जवाबदारी दी गयी हैं। आपको बता दे कि पिछले 5 दिनों के भीतर एस.पी. यू.उदय किरण ने ट्रांसफर की ये तीसरी लिस्ट जारी की हैं। सोमवार को सबसे पहले एसपी ने 162 पुलिस जवानों का जम्बों ट्रांसफर लिस्ट जारी किया था। इसके बाद ठीक दूसरे दिन 25 अप्रैंल को दोबारा 37 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया। इसके बाद उम्मींद जतायी जा रही थी कि एसपी कभी भी थानेदारों की भी ट्रांसफर लिस्ट जारी कर सकते हैं।


