Katghora Nagar Palika Result: कटघोरा में कांग्रेस की शानदार वापसी.. राज जायसवाल ने 554 वोटों से दी भाजपा को शिकस्त

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल नगर पालिका परिषद कटघोरा 554 वोट से विजय

नगर पालिका परिषद कटघोरा में कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल विजयी

15 वार्ड में

भाजपा :05
कांग्रेस- 09
अन्य -01

कोरबा: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। प्रदेश के सभी 10 निगमों सहित नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के नतीजों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कटघोरा नगर पालिका के चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।

यहां भाजपा को फिर से हार का सामना करना पड़ा, जबकि कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। कांग्रेस के राज जायसवाल ने भाजपा के आत्मनारायण पटेल को हराया और 554 मतों से विजय प्राप्त की।

कटघोरा नगर पालिका के अधिकांश वार्डों में कांग्रेस का दबदबा देखा गया। आइए जानें कि किस वार्ड में किस पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की:

  • वार्ड क्रमांक 1: निर्दलीय
  • वार्ड क्रमांक 2: कांग्रेस
  • वार्ड क्रमांक 3: कांग्रेस
  • वार्ड क्रमांक 4: भाजपा
  • वार्ड क्रमांक 5: भाजपा
  • वार्ड क्रमांक 6: भाजपा
  • वार्ड क्रमांक 7: कांग्रेस
  • वार्ड क्रमांक 8: कांग्रेस
  • वार्ड क्रमांक 9: कांग्रेस
  • वार्ड क्रमांक 10: कांग्रेस
  • वार्ड क्रमांक 11: कांग्रेस
  • वार्ड क्रमांक 12: कांग्रेस
  • वार्ड क्रमांक 13: भाजपा
  • वार्ड क्रमांक 14: कांग्रेस
  • वार्ड क्रमांक 15: भाजपा

इस चुनावी नतीजे ने कांग्रेस को कटघोरा नगर पालिका में स्पष्ट बढ़त दिलाई, और भाजपा को इस बार एक बार फिर शिकस्त का सामना करना पड़ा।