Korba BJP News: चंद्रशेखर पटेल पाली मंडल के बीजेपी अध्यक्ष तो अजय अजय अग्रवाल दर्री के महामंत्री नियुक्त.. पार्टी ने जारी की सूची

कोरबा/पाली ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश व संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति पर कोरबा जिला भाजपा के शेष बचे मंडलों में नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी गई है। नए आदेश के मुताबिक भाजपा के युवा कार्यकर्ता चंद्रशेखर पटेल को मंडल अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह अजय अग्रवाल को दर्री मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है।

चन्द्रशेखर पटेल की मजबूत पकड़

बता दें कि, चंद्रशेखर पटेल भाजपा के पुराने और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में पाली क्षेत्र में पहचान रखते है। पाली क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने और अंतिम व्यक्ति तक डबल इंजन सरकार के योजनाओं का फायदा सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहे है। इसी वर्ष संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी उन्होंने सक्रियता से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में कार्य किया फलस्वरूप बीजेपी को निकाय में बड़ी जीत हासिल हुई। उनकी नियुक्ति से पाली मंडल में पार्टी के विस्तार और सदस्यता अभियान को तेजी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

आदेशानुसार दर्री मंडल के अध्यक्ष के रूप में मनोज लहरे, जवाली मंडल के लिए श्रवण तंवर, महामंत्री महेंद्र यादव, सिरमिना मंडल अध्यक्ष के लिए सोहन कोर्राम, महामंत्री राकेश जायसवाल, पाली महामंत्री के रूप में कामता जायसवाल, पोंडी-उपरोड़ा अध्यक्ष के रूप में चतुर्भुवन यादव और रामकुमार पटेल को महामंत्री बनाया गया है। इन सभी नियुक्तियों से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। सभी ने पार्टी के रीति-नीति के अनुसार आगे निर्णय लेते हुए संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है।