संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार हरदीबाजार में हनुमान जी की विशेष पूजा पाठ के साथ खीर पुडी प्रसाद वितरण आज

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदीबाजार – मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार एवं हनुमान भक्तों के द्वारा 2 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जी की विशेष पूजा पाठ किया जाएगा मां दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर ने जानकारी दिया है दोपहर 12 बजे खीर पूडी ,बूंदी प्रसाद का वितरण किया जाएगा, साथ ही समिति के सदस्यों के द्वारा सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया जाता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।