मुख्यमंत्री निवास रायपुर में सीएम द्वारा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जी को उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान रत्न से सम्मानित कया गया

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय हरदी बाजार- रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय उत्कृष्ट सदस्यता रत्न सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के हाथों कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जी को सम्मानित किया गया उन्होंने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा सदस्यता अभियान 2024 – 25 में 10177 सदस्य बना कर लक्ष्य पूर्ण के साथ उत्कृष्ट कार्य किया है। यह समारोह उन समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान में था, जिन्होंने संगठन की रीढ़ बनकर सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुँचाया और भारतीय जनता पार्टी के विचारों को जनमानस से जोड़ा इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विजय शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंह देव,क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंह देव,उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन एवं समस्त विधायकगण, जिलाध्यक्षगण तथा सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।