Katghora Janpad Panchayat Shapath: कटघोरा जनपद पंचायत में प्रथम सम्मलेन.. अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने लिया शपथ, सभी 17 सदस्य भी रहे मौजूद

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): जिले के कटघोरा जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। हाल ही में आयोजित समारोह में जनपद पंचायत के सभी 17 निर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत शपथ ग्रहण की।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण

इस अवसर पर जनपद पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष झूलबाई गोविन्द सिंह और उपाध्यक्ष ममता दामोदर राठौर ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) यशपाल सिंह कर ने सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।

समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संतोष देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, जिला मंत्री संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग और मंडल महामंत्री राजेंद्र टंडन कोषाध्यक्ष अजय धनौदिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पहली बैठक में विकास पर चर्चा

शपथ ग्रहण के बाद, जनपद पंचायत की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी 17 जनपद सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जनपद पंचायत के सीईओ यशपाल सिंह कर ने सभा को संबोधित किया और सदस्यों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी। समारोह का संचालन खगेश निर्मलकर ने किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई।