

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : नगरपालिका परिषद् कटघोरा के वार्ड क्रमांक 10 गांधी नगर से पार्षद कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता जायसवाल ने शानदार जीत हासिल की है जहां सुनीता जायसवाल ने 510 भाई है वही भाजपा प्रत्याशी राजश्री जायसवाल 275 वोट हासिल की 275 वोटो से सुनीता जायसवाल विजई हुई है वार्ड में खुशी की लहर है।
बता दें कि, संपन्न हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस ने कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका में अपना परचम लहराया है। यहां अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राज जायसवाल जे भाजपा के आत्मानारायण पटेल को 550 मतों के ज्यादा अंतर से मात दी है, जबकि उनके 09 पार्षदों ने विजय हासिल की है। इस जीत से कटघोरा नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
