कटघोरा : आज़ादी की 78 वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के मनाया गया.. शासकीय कार्यालयों के साथ साथ निजी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा…

कोरबा/कटघोरा 15 अगस्त 2024 ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : देश की आजादी की 78 वीं वर्षगांठ पर शहर से गांव तक समारोहों की धूम रही। पुलिस थाना, तहसील कार्यालय, वन विभाग, महाविद्यालय सहित विभिन्‍न शिक्षण और गैर शैक्षणिक संस्‍थानों पर शान से तिरंगा फहराया गया और शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर सबने मिलकर राष्‍ट्रगान गाया और देश की आजादी की सुरक्षा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संकल्‍प लियससा।

कटघोरा थाना में थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

कटघोरा थाना कटघोरा में थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी हे एस ई प्रधान आरक्षक ने उपस्थिति में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। तथा स्वतंत्रता दिवस की बधाई। सभी ने राष्ट्र गान के बाद अमर शहीदों को स्मरण कर उन्हें याद कर अमर रहे के नारे लगाए।

एसडीएम कार्यालय में अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

तहसील कार्यालय कटघोरा में अतिरिक्त कलेक्टर अनुपम तिवारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरोज महिलागे ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार व राजस्व विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। तथा स्वतंत्रता दिवस की बधाई। सभी ने राष्ट्र गान के बाद अमर शहीदों को स्मरण कर उन्हें याद कर अमर रहे के नारे लगाए।

कटघोरा वनमण्डल कार्यालय में 78वीं स्वतंत्रता दिवस पर वनमण्डल की कटघोरा डिविजन की डीएफओ कुमार निशात ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया व तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर कटघोरा वन मण्डल के रेंजर व वन कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी दी व आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ की एक दूसरे को बधाई दी।

जनपद पंचायत में अध्यक्ष, व सीएमओ में फहराया तिरंगा

कटघोरा जनपद पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर जनपद अध्यक्ष लता मुकेश कँवर, सीईओ यशपाल सिंह द्वारा तथा जनपद सदस्यों व कर्मचारियों की उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सभी ने राष्ट्रगान गाते हुए अमर शहीदों को नमन कर अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर जनपद पंचायत सीईओ यशपाल सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा जारी वाचन पत्र को सभी की उपस्थिति में पढ़ा। और आज़ादी के 78 वर्ष पूर्व की स्थिति और आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के बलिदान को याद कर उनका संक्षिप्त वर्णन किया। और स्वतंत्रता दिवस के 78 वीं वर्षगांठ की सभी को बधाई दी

एसडीओ में कार्यालय एसडीओ पंकज ठाकुर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

एसडीओ में कार्यालय एसडीओ पंकज ठाकुर कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी एएसआई राजेंद्र सिंह ठाकुर समस्त स्टाप ने उपस्थिति में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। तथा स्वतंत्रता दिवस की बधाई। सभी ने राष्ट्र गान के बाद अमर शहीदों को स्मरण कर उन्हें याद कर अमर रहे के नारे लगाए।

शहर कांग्रेस कमेटी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज व तिरंगे को सलामी दी

कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष राजीव लखनपाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया तथा राष्ट्र गान के साथ भारतीय तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में डॉ शेख इश्तियाक, राज जायसवाल, हसन अली,, , पार्षद संजय अग्रवाल, जय नारायण कँवर, रविन्द्र मोहन बघेल, अधिवक्ता अशोक गौराहा, व्यवसायी गोपाल शर्मा, व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर में शासकीय कार्यालय के साथ साथ निजी संस्थानों में में शान से लहराया तिरंगा

कटघोरा नंगर में स्वतंत्रता दिवस पर आज शासकीय कार्यालयों के साथ निजी संस्थानों में शान से तिरंगा लहराया। कटघोरा थाना में थाना प्रभारी ने थाना स्टाफ की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया व तिरंगे को सलामी दी, नगर पालिका परिषद कटघोरा में अध्यक्ष रतन मित्तल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर शिक्षा अधिकारी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसी तरह धान उपार्जन केंद्र, व्यवहार न्यायालय, शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व तिरंगे को सलामी दी गई। स्कूलों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।