
आईसेक्ट आकाश कंप्यूटर कॉलेज में बीते वर्ष के छात्रों के लिए एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन कॉलेज परिसर में उत्साह और भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसमें सभी शिक्षकगण, विद्यार्थियों और अतिथियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के निदेशक श्री आकाश दीप मनकर तथा सह-निदेशक श्रीमती भावना पांडेय उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर “स्मृतियों की झलक” नामक एक विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसमें बीते वर्षों की यादों को जीवंत किया गया।
कक्षा शिक्षकों ने भावुक शब्दों में अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। वहीं, विदाई ले रहे छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कॉलेज के शिक्षकों और मित्रों के प्रति आभार प्रकट किया।
विशेष रूप से, इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कॉलेज को एक अलमारी एवं ड्रॉअर उपहारस्वरूप भेंट की, जो उनके भावनात्मक जुड़ाव और संस्थान के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा। कॉलेज प्रबंधन ने इस सौगात के लिए विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए उनकी भावना की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के लिए जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई। साथ ही, विशेष सम्मान के रूप में “Mr. Farewell” का खिताब पवन को और “Miss Farewell” का खिताब प्रीति को प्रदान किया गया, जिनका चयन उनके व्यवहार, योगदान और लोकप्रियता के आधार पर किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कॉलेज के एडवाइजर मनीष सिंह, शिक्षक सुमित जायसवाल, वैभव ताम्रकार, शिक्षिका रितु मार्को तथा सभी छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनकी सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन सफल और यादगार बन पाया।