
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली थाना कोरबा पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी ने किया, जिसमें पुलिस बल के जवानों ने बाजार क्षेत्र, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
पुलिस की इस पहल से शहरवासियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात रहेगा।