कोरबा : तानाखार में माजादा और विंगर की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक-शिक्षिकाएं घायल, दो की हालात नाजुक

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे- 130 पर आज 8:30बजे सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार के पास तेज रफ्तार माजादा और विंगर में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में विंगर सवार 12 स्वर थी जिसमें दो बच्चे एक बच्चे सेम 6 शिक्षक समेत शिक्षिकाएं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को 112 समेत अन्य एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल के लिए किया गया जहां नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विंगर में सभी सवार एकलव्य आवासीय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं बताए जा रहे हैं, जो स्कूल जा रहे थे। ट्रक और विंगर की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर बेहद भीषण थी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे कई की जान बचाई जा सकी। फिलहाल अभी तक जनहानि नहीं हुई हैं वही गंभीर रूप से घायल दो लोगों की स्थिति पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।