
पंच परिवर्तन से ही समाज में परिवर्तन संभव – मंजू दुबे
(सेंट्रल छत्तीसगढ़) विनोद उपाध्याय/हरदी बाजार ..राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित हिंदू सम्मेलन ग्राम हरदी बाजार के ओम पैलेस एवं ग्राम कोरबी में संपन्न हुआ। जिसमें श्री राम नाम लेखन महायज्ञ में ग्राम वासियों को प्रदत्त श्री राम पुस्तिका को संग्रह कर उसकी पूजा अर्चना की गई। साथ ही मातृशक्ति द्वारा भजन कीर्तन किया गया।
इस अवसर पर हरदी बाजार में मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत सह सेवा प्रमुख श्रीमती मंजू अजय दुबे, रेख राम पांडेय, अजय कुमार दुबे, शशिधर सोनी, सुरेन्द्र राठौर, हरि शंकर पटेल , कानहूचरण, योगेश मिश्रा एवं उपस्थित मातृ शक्तियो ने मिलकर सर्वप्रथम भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती मंजू अजय दुबे ने हिंदूत्व को परिभाषित करते हुए कहा कि हिंदूत्व जीवन जीने की एक पद्धति है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन विषय को विस्तार से समझाया। साथ ही श्री राम नाम लेखन महायज्ञ के विषय एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला, ग्राम कोरबी में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक सत्येन्द्र दुबे जी रहे। जिन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विकास गाथा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के गणमान्य नागरिक संजय राठौर एवं विशिष्ट अतिथि दुर्गेश कश्यप रहे। मंच संचालन अमरनाथ कौशिक ने किया। जबकि आभार प्रदर्शन अजय कुमार दुबे ने किया, हरदी बाजार में कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन हरिशंकर पटेल ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी रामभक्तो द्वारा एकत्रित चावल व दाल से निर्मित श्री राम खिचड़ी प्रसाद स्वरूप लखन लाल राठौर एवं शशिधर सोनी द्वारा वितरित की गई।।