कोरबा : छुरी नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा: हजारों की संख्या स्कूली बच्चों समेत लोगों ने लिया हिस्सा

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): कोरबा जिले में “मोर तिरंगा–मोर अभिमान” घर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत छुरी भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल द द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल द्वारा किया गया ।आयोजन में विभिन्न विद्यालयों द्वारा हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों की झांकियां ने हमारी पुरानी यादों को ताजा कर दिया जो की आकर्षण का केंद्र रहा हाई स्कूल के एनसीसी बच्चों द्वारा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को बांधे रखा इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन ने ने तिरंगा यात्रा के महत्व को बताते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा हम सब देशवासियों के लिए एक गौरव यात्रा है जो देश के प्रति बलिदान होने वाले उन वीर शहीदों की याद दिलाता और उनकी यादों को इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से घर-घर पहुंचाना हमारा लक्ष है ताकि वे हमारे दिलों में जिंदा रहे उद्बोधन के बाद सभा रैली के रूप में हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा के लिए प्रस्थान हुए लोग मांदर की थाप पर करमा नित्य करते हुए भारत माता की जय कार्य का उद्घोष करते हुए संस्कृति भवन प्रांगण से नगर भ्रमणकर के लिए प्रस्थान किये यात्रा के दौरान अंत में सामुदायिक भवन में राष्ट्रगान गाकर पहुंचने पश्चात समाप्त किया गया ।


इस मौके पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पंचायत पद्मिनी प्रीतम देवांगन जिला मंत्री संजय शर्मा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग महामंत्री संजीत सिंह नगर पंचायत उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी मंडल उपाध्यक्ष , ,डिकेंट देवांगन, टेकचंद अग्रवाल ,मुकेश जायसवाल,दिलीप पटेल, प्रीतम देवांगन, ईश्वर देवांगन , करुणा शंकर देवांगन, सुशीला बिझवार , रघु यादव ,देवेंद्र देवांगन, स्नेह लता पटेल जय गर्ग , सत्यम जयसवाल एवं पदाधिकारी गण, भाजपा कार्यकरता गण के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं स्वच्छता बहाने के छुरी नगर के गणमान्य नागरिक हजारों की संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल रहे ।