
पाली ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली में सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष श गोपाल मोदी जी का जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत उस समय और भी विशेष बन गया जब बीती रात (26 मई) को लंबे इंतजार के बाद मंडल अध्यक्ष की घोषणा हुई। चंद्रशेखर पटेल ‘छोटू’ को मंडल अध्यक्ष तथा कामता जायसवाल को महामंत्री नियुक्त किया गया।
घोषणा के अगले ही दिन पाली मंडल में गोपाल मोदी जी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह जी का आगमन हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला। मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने संबोधन में गोपाल मोदी जी ने मंडल की शीघ्र संरचना पर जोर दिया और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के लिए सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल ,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल एवं महामंत्री कामता जायसवाल ,वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिह राजपाल, प्रयाग शांडिल्य ,शिव चौहान ,मंगल छाबड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर जगत , अध्यक्ष जी के साथ आए लकी नंदा जी ,रामविलास जायसवाल, चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव , पोड़ी लाफा मंडल अध्यक्ष विपिन कौशिक , नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, हरीश चावड़ा, महेंद्र जायसवाल, पार्षद बबलू पटेल, सोना ताम्रकार ,भूपेंद्र कुर्रे, युवा नेता राजा डिक्सेना ,विक्की अग्रवाल, विशाल मोटवानी, हरि साहू ,सुनील अग्रवाल, संजय छाबड़ा ,सोनू राजपाल ,प्रकाश दुबे के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।