धान खरीदी केंद्र उतरदा में धान का उठाव नहीं होने से कर्मचारियों का बड़ा परेशानी

oplus_10485762

सेंट्रल छत्तीसगढ़/विनोद उपाध्याय/हरदी बाजार… धान खरीदी केंद्र उतरदा में लगातार किसानों से धान की खरीदी की जा रहा है जिसमें रोजाना किसानों से 1700 क्यूंटल धान की खरीदी हो रहा है जो की अभी तक लगभग 25000 क्यूंटल धान की खरीदी हो चुकी है जिसमें 15400 क्यूंटल का धान उठाओ मिलरो के द्वारा किया जा चुका है लेकिन अभी भी 9000 क्यूंटल धान मंडी पर रखा हुआ है जो की धान की सही समय में मिलरो के द्वारा उठाव नहीं किए जाने के चलते धान को अलग अलग स्थान में रखना पड़ रहा है और कुछ जगहों पर धान को तिरपाल से ढक कर रखा गया है जिस कारण कर्मचारियों को धान की उठाव नहीं होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।।
फड़ प्रभारी टी आर यादव का कहना है की धान रोजाना 1700 क्यूंटल किसानों से खरीदी की जा रही है लेकिन सही समय में धान का उठाव नहीं होने के चलते परेशानी हो रहा हैं और मौसम का मिजाज भी बदलता जा रहा है पानी गिरने से परेशानी बढ़ जाएगी ।।