जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री गोपाल यादव को दिया गया कटघोरा ब्लॉक (ग्रामीण) का प्रभार

Oplus_16908288

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार.. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं संयुक्त महामंत्री प्रदेश कांग्रेस हरीश परसाई तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज चौहान के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें गोपाल यादव को जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री के रूप में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई आगामी बूथ कमेटी विस्तार को लेकर सभी ब्लॉकों के प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किया जा रहा है इसी तारतम्यता में गोपाल यादव को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटघोरा ग्रामीण के प्रभारी का जिम्मेदारी दी गई है श्री यादव ने बताया आने वाले समय में कटघोरा ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्ष गोरेलाल यादव के साथ मिलकर समस्त कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया जाएगा तथा बूथ लेवल में कार्यकर्ताओं की नियुक्ति तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का महिम चलाया जाएगा ।।