जिला कलेक्टर से विधायक प्रेमचंद पटेल ने की कालेज तक बस संचालन करने की मांग

(सेंट्रल छत्तीसगढ़ )विनोद उपाध्याय कोरबा :- हरदीबाजार शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय का स्थान परिवर्तन होने से बस स्टैंड से उसकी दूरी बढ़ गई है, जिससे कालेज आने-जाने वाले छात्रों को हरदीबाजार बस स्टैंड में उतर कर लगभग दो किलो मीटर पैदल चलकर या बाईक से पहुंचना मजबूरी हो गई है। जिससे एक तरफ़ आने – जाने में जो बेवजह उनका समय बर्बाद हो रहा है तो दूसरी तरफ़ बस स्टैंड से तहसीलदार पीछे मीनी स्टेडियम तक प्रधानमंत्री सड़क होने के साथ -साथ यह मार्ग जर्जर और काफी व्यस्त हैं, जिसमें पैदल चलना या बाईक से पहुंचना सड़क दुर्घटना की काफी अधिक संभावना बनी रहती है, वहीं सोमवार को एक कालेज की छात्रा ज्योति भारद्वाज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जो दुखद रहा । आज मंगलवार को कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने जिला कलेक्टर अजित बसंत को पत्र लिखकर बस स्टैंड से नये स्थान मीनी स्टेडियम महाविद्यालय तक बस संचालन कराऐ जाने की मांग करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि इस पर जिला कलेक्टर कितना गंभीर है और महाविद्यालय के छात्रों को बस सुविधा कब तक मिल पाती है ।