
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ )हरदीबाजार / विनोद उपाध्याय – छत्तीसगढ़ शासन एवं शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत अध्यनरत स्कूली बच्चों को प्रतिवर्ष निः शुल्क गणवेश वितरण किया जाता है। इस वर्ष शासकीय स्कूलों में गणवेश (ड्रेस) के कपड़ा का रंग बदला गया है नई ड्रेस पाकर बच्चों में काफी उत्साह का माहौल है कटघोरा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढाली के सरपंच रामेश्वर सिंह मरकाम, उपसरपंच अजय राठौर,भारतीय मानवाधिकार एसोशियेशन के जिलाध्यक्ष अमर गांधी राठौर,प्राचार्य टेकराम यादव के हाथों बच्चों को ड्रेस वितरण किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका श्रीमती सुनीता यादव,आनंदराम तांबेकर,रेवती रमण,बद्रिका राठौर रहे, इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष अमर गांधी राठौर ने शासन के योजना को बच्चों के प्रति शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देना अच्छी पहल है नई कलर का गणवेश पाकर बच्चों में काफी उत्साहवर्धन देखने को मिला और आज बच्चे आगे बढ़ चढ़ कर स्कूल पढ़ाई के लिए आना यह शासन के योजना का अच्छी पहल है ।
