अजय दुबे के भाजपा जिला मंत्री बनने पर धतुरा के कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

सेंट्रल छत्तीसगढ़ /विनोद उपाध्याय (हरदीबाजार) ..भारतीय जनता पार्टी के हरदी बाजार मंडल में निवासरत अजय कुमार दुबे के भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा में जिला मंत्री के पद पर नियुक्ति से अंचल के समस्त सनातन बंधुओं एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में नवीन उत्साह का संचार हुआ है। शनिवार को हरदी बाजार मंडल स्थित ग्राम -धतुरा में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडल महामंत्री डॉ दुर्गेश कश्यप के निवास में कार्यकर्ताओं ने अजय कुमार दुबे जी का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हरदी बाजार मंडल के पूर्व महामंत्री डॉ दुर्गेश कश्यप, वर्तमान मंडल महामंत्री अमरनाथ कौशिक, युवा मोर्चा हरदी बाजार मंडल के महामंत्री नरेन्द्र अहिर, युवा मोर्चा के निखिल राठौर, युवा मोर्चा के कमल कौशिक, किशु कौशिक,कोरबी से वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव मरकाम ,जोरहाडबरी से भाजपा कार्यकर्ता प्रभाकर कौशिक , आदि ने अजय कुमार दुबे जी का आत्मीय स्वागत किया,स्वागत के पश्चात अजय कुमार दुबे ने ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं रामायण गायक सागर कौशिक जी के निवास स्थान पहुंच कर हाल चाल पूछा। जहां सागर कौशिक एवं उनके परिवार के सदस्यों ने आरती उतार कर भव्य स्वागत किया,ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित वरिष्ठ स्वयं सेवक अजय कुमार दुबे ने पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख, जिला संपर्क प्रमुख, जिला सेवा प्रमुख, जिला प्रचार प्रमुख एवं सह जिला कार्यवाह जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है,वर्तमान में सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक के दायित्व का निर्वहन करते हुए अंचल के अनेक ग्रामों को धर्मांतरण मुक्त कराया। साथ ही जिले में धर्मांतरण के खिलाफ मुहिम में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंचल में कट्टर हिंदूवादी समाजसेवक एवं स्वच्छ छवि के व्यक्तित्व के रूप में आपकी अलग ही पहचान है,ऐसे संगठक एवं कार्य कुशल व्यक्तित्व को भारतीय जनता पार्टी के जिला के टीम में शामिल करने एवं जिला मंत्री के दायित्व मिलने से भारतीय जनता पार्टी के जिले के कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है।।