
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..तहसील साहू संघ हरदीबाजार द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती हर्ष उल्लास के साथ लीलागर नदी के तट पर भाटापारा सामुदायिक भवन में मनाया गया समाज के द्वारा विधि विधान पूर्वक माता कर्मा जी एवं प्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी के पूजा अर्चना पंडित योगेश मिश्रा के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद रूपी खिचड़ी वितरण किया गया तत्पश्चात समाज के द्वारा मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच लोकेश्वर कंवर का श्रीफल एवं बुके से स्वागत किया गया वहीं साहू समाज के जिलाध्यक्ष गिरजा साहू का भी श्रीफल एवं बुके से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष गिरजा साहू के द्वारा संबोधित करते हुए भक्त माता कर्मा जी की जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके जीवन चरित्र पर अनुसरण करने का संकल्प लिया गया साथ ही समाज को एक जुटता बनाए रखना एवं समाज के हर एक दुख सुख में खड़े होकर साथ देना तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ऐसे समाज के लोगों को संदेश दिया गया कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार साहू ने किया इस दौरान उपस्थित जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू, तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष विजय कुमार साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, वरिष्ठ सलाहकार राधेश्याम साहू, सचिव संतोष साहू, अध्यक्ष परिक्षेत्र कोरबी जगत राम साहू, अध्यक्ष इकाई हरदी बाजार झामलाल साहू, कोषाध्यक्ष हरदी बाजार इकाई जीवन साहू, जनक राम साहू,रामकृष्ण साहू,पूर्णिमा साहू, आरती, आराध्या, रामेश्वरी, जाह्नवी, सहित समाज के लोग साहू समाज के लोग उपस्थित रहे
