
सेंट्रल छत्तीसगढ़/विनोद उपाध्याय/हरदी बाजार.. हरदी बाजार भाजपा मंडल के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर विधायक कार्यालय उतरदा के बूथ क्रमांक 250 में उनके चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जी, मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल , विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला मंत्री नरेश टंडन , हरीश थारवानी, शिवलाल यादव , मन्नू राठौर , बाकी मोगरा के मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा , युवा मोर्चा मंत्री निखिल राठौर ,उपस्थित सभी नागरिकों ने उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।”