CORONA UPDATES: छत्तीसगढ़ में आज 360 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, 5 की मौत..222 हुए डिस्चार्ज

रायपुर (सेंट्रल छत्तीसगढ़) साकेत वर्मा : छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में 47 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि आज ही प्रदेश में 313 मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज मिले कुल मरीजों की संख्या 360 हो गई है। वहीं, आज 222 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 5 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

आज मिले कुल 360 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 12985 हो गई है। इनमें से 9239 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 3642 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 104 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 105
दुर्ग- 59
रायगढ़- 28
राजनांदगांव- 18
बिलासपुर- 17
कोण्डागांव- 15
दंतेवाड़ा- 14
कांकेर- 12
बेमेतरा- 12
नारायणपुर- 11
जांजगीर- 11
कोरबा- 9
बलौदाबाजार- 8
बस्तर- 7
सुकमा- 7
महासमुंद- 6
सूरजपुर- 5
बीजापुर- 5
धमतरी- 2
बालोद- 2
गरियाबंद- 2
मुंगेली- 2
कोरिया- 1
अन्य राज्य- 2

Image
साकेत वर्मा की रिपोर्ट…!