Congress President News: नत्थूलाल और मनोज चौहान को कोरबा कांग्रेस की कमान.. दिल्ली दरबार ने बदले 11 जिलों के जिलाध्यक्ष, जारी हुई सूची..

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): हाल ही में हुए निकाय और पंचायत चुनावों में करारी हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने राज्य के 11 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस संबंध में दिल्ली से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

नए जिलाध्यक्षों की सूची

कोंडागांव – बुधराम नेताम

कोरबा (शहर) – नत्थूलाल यादव

कोरबा (ग्रामीण) – मनोज चौहान

बलौदा बाजार – सुमित्रा घृतलहरे

सारंगढ़ – ताराचंद देवांगन

सरगुजा – बालकृष्ण पाठक

बलरामपुर – कृष्ण प्रताप सिंह

बेमेतरा – आशीष छाबड़ा

बालोद – चंद्रेश हिरवानी

दुर्ग – राकेश ठाकुर

नारायणपुर – बिसेल नाग

निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस की हार

हाल ही में हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस को प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, 49 नगरपालिकाओं में से 36 पर भाजपा ने जीत दर्ज कर अपना अध्यक्ष बना लिया। जिला पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा और पार्टी को उल्लेखनीय सफलता नहीं मिली।

संगठन में बदलाव की वजह

इन चुनावी नतीजों के बाद पार्टी में बदलाव की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलाध्यक्षों को हटाकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। इसके अलावा, संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी बदला जा सकता है और संगठन को नए नेतृत्व के हवाले किया जा सकता है। पार्टी जल्द ही इस पर अंतिम फैसला ले सकती है।