CG NEWS : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 12 को प्रवेश करेगी कटघोरा विधानसभा..PCC के प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा व कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्वागत व भोजन विश्राम स्थल का किया निरीक्षण.

कोरबा/कटघोरा 9 फरवरी 2024 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 फरवरो को कोरबा जिला प्रवेश करेगी तथा कोरबा में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 12 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे को कटघोरा विधानसभा के कटघोरा नगर पहुंचने की संभावना है। जहां कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा साथ ही स्वागत करने के बाद कांग्रेस की प्रदेश व ब्लॉक इकाई यात्रा की कमान संभालेगी।  यह यात्रा दोपहर तानाखार के बरपाली के पास भोजन विश्राम के लिए रुकने से पहले करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 12 फरवरी को कटघोरा नगर में प्रवेश करेगी। यह यात्रा ओड़िसा से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 11 फरवरी को प्रवेश करते हुए रामपुर विधानसभा होते हुए कोरबा विधानसभा में रात्रि विश्राम कर 12 फरवरी को कटघोरा शहर से होते हुए जिले के पाली तानाखार विधानसभा से अगले जिले सरगुजा में प्रवेश करेगी। इस शहर की सड़कें राहुल गांधी के बैनर, कटआउट और होर्डिंग से पटनी शुरू हो गई हैं।

छत्तीसगढ़ के PCC के प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा आज अपने कांग्रेस पदाधिकारी कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशरफ मेमन व अन्य पदाधिकारियों के साथ स्वागत स्थल कटघोरा व तानाखार के बरपाली के भोजन विश्राम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। श्री मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय लोग उन्हें ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते” के रूप में देखते हैं। कटघोरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी करती है लेकिन पहले इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार लगातार निर्वाचित हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तानाखार के नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम बरपाली के पास मैदान में दोपहर का भोजन करने से पहले कटघोरा नगर के मुख्य चौराहे पर भव्य स्वागत पश्चात एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी में जबरजस्त उत्साह है। इस दौरान प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं का कोरबा व कटघोरा में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। इसलिए स्वागत स्थल व तैयारियों का जायज़ा लेने जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कटघोरा व तानाखार के बरपाली पहुंचे।

इस दौरान PCC के प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा, कांग्रेस पाली तानाखार विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी ,हरीश परसाई, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर , अशरफ मेमनलाल , राजीव लखनपाल, बाबू ठाकुर ,यशवंत लाल ,अशोक मिश्रा सरपंच राकेश सिंह भोला गोस्वामी , विजय दुबे , सत्यनारायण पैकरा ,व कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।