CG NEWS : दीपका नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ बीजेपी के 10 पार्षदो ने खोला मोर्चा.. कलेक्टर को सौपा अविश्वास प्रस्ताव.

कोरबा/दीपका 8 दिसम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : सरकार बदलते ही नगर पालिका दीपका में अभी चुनाव को लगभग 1 वर्ष बचा है उन्होनें बताया कि नगर पलिका परिषद दीपका में कुल 21 पार्षद है जिसमे भारतीय जनता पार्टी के 10 कांग्रेस पार्टी के 6 व निर्दलीय 5 पार्षद है लेकिन दीपका नगर पालिका में इस समय राजनीतिक सियासत अपने चरम पर है। यहां के भारतीय जनता पार्टी के 10 पार्षद ने सतोषी दीवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 10 पार्षद आज जिला कलेक्टर के पास अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन जमा किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के 10 पार्षद सहित अन्य निर्दलीय पार्षद ने मिलकर कांग्रेस पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान पर सीधा आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव में बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को रोकने के साथ उन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है और बताया कि शासन के पैसे का लगातार अध्यक्ष द्वारा दुरुपयोग करते हुए नगर के विकास में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है। सभी 10 पार्षदों के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध छत्तीसगढ़ अधिनियम 1961 की धारा 43 (क) के अंतर्गत अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है।

नगर पालिका परिषद दीपका में बीजेपी के 10 पार्षदों अन्य पार्षद द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाने से कटघोरा नगर में राजनीतिक सियासत गरमा गई है। अविश्वास प्रस्ताव लाने से नगर में यह चर्चा का विषय बन गया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या बीजेपी द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर क्या परिवर्तन होगा यह अपने आप मे लोगों के लिए एक प्रश्न बनकर रह गया है?