CG NEWS : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का प्रथम नगर आगमन पर कटघोरा भाजपा मंडल ने किया जोरदार स्वागत.. महिलाओं ने उतारी आरती.. तौला गया लड्डुओं से.

कोरबा/कटघोरा 23 दिसम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा विधानसभा विधायक लखनलाल देवांगन को छत्तीसगढ़ प्रदेश में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उनके प्रथम नगर आगमन पर कटघोरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहीद वीर नारायण चौक पर जोरदार स्वागत किया। भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला पहुंचते ही पटाखे फोड़े और उन्हें फूल मालाओं से तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया साथ ही महिला कार्यकर्ताओं में लखनलाल देवांगन की आरती उतारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डुओं से तौला। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लझनलाल देवांगन ने सभी कार्यकर्ताओं से भेंट की और भाजपा मंडल के स्वागत से वे अभिभूत हो गए और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेताओ व मुख्यमंत्री ने मुझे मंत्री बनाया है अभी विभाग का बंटवारा नही किया गया है। बीजेपी सरकार प्रदेश के साथ साथ कोरबा जिले का भी समग्र विकास करेंगी। चारो विधानसभाओं में अनेक समस्याएं है भारतीय जनता पार्टी उन सभी समस्याओं पर काम करेगी। कोरबा जिला भी प्रदेश में अग्रणी जिला बनेगा, घोषणा पत्र में किये गए वादे पर अमल किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ हुई कल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा किसानों को बोनस देने जा रही है। महतारी वंदन योजना का भी विधानसभा में स्वीकृति हो गई है, तेंदूपत्ता संग्रहनकर्ता हो या प्रधानमंत्री आवास इसकी भी स्वीकृति हो गई है जल्द ही इसका लाभ जनता को मिलेगा।

लखनलाल देवांगन का राजनीतिक सफरनामा

कोरबा के कोहड़िया गांव में रहने वाले लखनलाल देवांगन ने पार्षद चुनाव से अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत की थी। इसके बाद पहली बार वर्ष 2005 में कोरबा नगर निगम के महापौर के रूप में उन्हें चुना गया। 8 दिसंबर 2013 को देवांगन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोधराम कंवर को हराकर कटघोरा से विधायक बने। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में वे हार गए। इसके बाद हाल ही के विधानसभा चुनाव में कोरबा विधानसभा से उन्होंने फिर से चुनाव लड़ा और तीन बार के विधायक व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को परास्त किया।

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के स्वागत में आज कटघोरा में पूर्व महापौर कोरबा जोगेश लाम्बा, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला महामंत्री भाजयुमो नरेंद्र देवांगन, कटघोरा मण्डल अध्यक्ष धन्नू दुबे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, नगर पालिका कटघोरा उपाध्यक्ष बजरंग पटेल, नरेंद्र पाटनवार, राजेन्द्र टण्डन, शरद गोयल, उमाकांत डिक्सेना, ओमप्रकाश डिक्सेना, अनुराग दुहलानी, मनोज नायडू, डाकेश्वर शुक्ला, अजय धनोदिया, समजीत सिंह, अनिल तिवारी,अभिलास पांडे , नवीन गोयल, किशन केशरवानी, आनन्द राजपाल, विकास शर्मा , सच्चिदानंद तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ललिता डिक्सेना, पार्षद मुरली मनोहर साहू, पार्षद अर्चना अग्रवाल, स्नेहलता पटेल, ज्योति त्रिवेदी, उमा शुक्ला, रिंकू विश्वकर्मा तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।