CG NEWS : कटघोरा में भाजपा ने फ्लेक्स से ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का कर दिया चेहरा गायब, अब फ़ोटो चिपका कर छुपा रहे गलती.

कोरबा/कटघोरा 23 दिसंबर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा नगर में आज छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का स्वागत कार्यक्रम कटघोरा भाजपा मंडल द्वारा शहर के मुख्य चौराहे आयोजित किया जाना है। भाजपा मंडल द्वारा उनके आगमन को लेकर चौराहे पर फ्लेक्स लगाया गया है। लेकिन इस फ्लेक्स में सबसे बड़ी बात यह देखने को मिली कि सभी फ्लेक्स से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की फ़ोटो ही गायब है। जब इसकी खबर मंडल को दी गई तो कार्यकर्ताओं ने फ़ोटो लेकर फ्लेक्स में चिपकाने का काम कर अपनी गलती को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं।