CG Election 2023 : क्या कटघोरा विधानसभा में इस बार आम आदमी पार्टी रचेगी इतिहास? प्रत्याशी चंद्रकांत डिक्सेना को मिल रहा कटघोरा की जनता का भरपूर समर्थन.

कोरबा/कटघोरा 6 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है, आपको बता दें इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से सबसे मजबूत दावेदारियों में से एक है कटघोरा विधानसभा सीट। कटघोरा से आप के विधायक प्रत्याशी हैं चंद्रकांत डिक्सेना, लोगों की हर छोटी बड़ी समस्या में साथ खड़े रहने वाले चंद्रकांत डिक्सेना इस बार विधायक पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। कटघोरा विधानसभा की जनता इस बार आम आदमी पार्टी के चंद्रकांत डिक्सेना के पक्ष में बात करती दिख रही है। क्षेत्र के लोगों के मन ये बात घर कर चुकी है कि इस चुनाव में एक तीसरे विकल्प को भी वो चुन सकते हैं।

अपने आम आदमी पार्टी के कटघोरा विधानसभा प्रत्याशी चंद्रकांत डिक्सेना अपने सघन जनसम्पर्क के दौरान डोर टू डोर कार्यक्रम ग्राम नेवासा, रेलडबरी, उतरदा, जोगीपारा, सिल्ली, बोईदा, झांझ, बड़ेपारा, लोटनपारा में लोगों के बीच पहुचे चंद्रकांत डिक्सेना ने कहा कि “एक तरफ़ बीजेपी, कांग्रेस, बसपा, जनता कांग्रेस ये सारी पार्टियां एक होकर अपना वेतन और अपनी पेंशन तो बढ़वा लेती हैं लेकिन जनता की सुख सुविधाओं के लिए कोई कदम नहीं उठाती। आम जनता के लिए बनाई गई सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिना रिश्वत दिए लोगों का कोई काम नहीं होता और वहीं दूसरी तरफ़ नेताओं के ठाठ में कभी कोई कमी नहीं आती

उन्होंने कहा कि जनता का शोषण करने वाली इस राजनीती को बदलने के लिए ही आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने बताया कि कटघोराU के लोग अब भाजपा कांग्रेस से बदलाव चाहते हैं और इस बार वे आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जिताएंगे।आज चन्द्रकान्त डिक्सेना के साथ कायकर्ता प्रकास महंत, मुद्रिका प्रसाद, अनुराग महानंद,अनुज पाठक, महिपाल दास, सनावर प्रवीन, अब्दुल रहमान, मोहन यादव ,मान सिंह कवर,उमेन्द्र सिंह कवर,अंशु श्रीवास,गजानंद लहरे,शुभास, धरम कवर,लंबोदर भट,सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।