
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ )अकित सिंह: भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर नियुक्त होने पर बृजेंद्र धर शर्मा (बी.डी. शर्मा) को क्षेत्र भर से बधाइयों का तांता लग गया है। उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
लोगों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में सहकारिता प्रकोष्ठ संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा के साथ कार्य किया जाएगा।
जिला संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें सौहार्दपूर्ण शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।