उप जेल कटघोरा में ब्रह्माकुमारी बहनों ने जेल कर्मचारियों व तमाम कैदियों को बांधी राखी..

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) अकित सिंह : कोरबा जिले उप जेल कटघोरा में कल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बहनो नें रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने जेल कर्मचारियों सहित तमाम कैदियों को भी राखी बांधी।इस अवसर पर जेलर सीमा उरांव ब्रह्माकुमारीज की कटघोरा क्षेत्रीय संचालिका कुसुम दीदी आशा दीदी रामेश्वरी दी की अगुवाई में ब्रह्माकुमारी बहनों ने राखी बांधी। बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प दिलाया। ब्रह्माकुमारी सुमन बहन ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था में रक्षाबंधन का त्योहार मूल्य और आत्मीय मर्यादाओं के बंधन में बंदकर मानवता की सेवा के दिवस के रूप मे मनाया जाता है। मर्यादाओं का बंधन मनुष्य जीवन में रोग, शोक और विकारो मुक्त कर देता है। मन निर्मल विकारों से मुक्त हो जाता है। यह पर्व मनुष्य आत्माओं को उच्च नैतिक मर्यादाओं के बंधन में बंद कर सर्वनारी जगत की रक्षा करने का दिव्य संदेश देता है।

बी के कुसुम ने राखी का महत्व बताया तिलक लगाना मतलब आत्मिक स्मृति, राखी बांधना मतलब भगवान हरपल रक्षा करे,, मिठाई खिलाना मतलब मुख से मीठे बोल बोलना,, गिफ्ट लेने में सबसे अपनी एक कमी भगवान को दी .चाहे गुस्सा , चाहें झूठ बोलना ,,लड़ाई झगड़ा आदि।