
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) हिमांशु डिक्सेना : पाली/कोरबा: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के गरिमामय अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) मंडल पाली द्वारा एक विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास, पाली’ पहुँचकर वहाँ की छात्राओं के साथ समय बिताया और इस ऐतिहासिक दिन को उत्सव के रूप में मनाया।

मिठाई वितरण और आत्मीय संवाद
कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के सदस्यों ने छात्राओं का मुँह मीठा कराया और उनसे आत्मीय चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के शैक्षणिक परिवेश और उनके हाल-चाल के बारे में जानकारी ली। संवाद के दौरान छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक अपने अनुभव साझा किए।
योजनाओं की जानकारी और समस्याओं पर चर्चा
स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना भी रहा। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने छात्रावास की व्यवस्थाओं और छात्राओं को आ रही समस्याओं को भी सुना और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया।
- विशाल मोटवानी (जिला नीति एवं अनुसंधान प्रमुख, BJYM)
- नीतीश कश्यप (मंडल अध्यक्ष)
- दीपक राजपूत (मंत्री)
- संजय निषाद, करन प्रजापति, पांशु पटेल, सिद्धार्थ वैष्णव सहित युवा मोर्चा के अनेक ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।