

कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़): भाजपा के नए जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने अपने पद संभालने के बाद पहली बार कटघोरा का दौरा किया। इस अवसर पर भाजपा के कटघोरा मंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। आतिशबाजी और जयकारों के बीच मनोज शर्मा का स्वागत अभिनंदन किया गया।
नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात
मनोज शर्मा ने कटघोरा पहुंचकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से संवाद किया। उन्होंने सभी से नगरीय निकाय चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने का आह्वान किया।

नगरीय निकाय चुनाव पर बड़ा बयान
मनोज शर्मा ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि कोरबा जिले के सभी नगरीय निकायों में भाजपा का परचम लहराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे व्यक्तिगत उम्मीदवारों के बजाय भाजपा के चुनाव चिह्न पर ध्यान केंद्रित करें और हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करें। मनोज शर्मा ने आश्वासन दिया कि इस बार कटघोरा में भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष सहित सभी 15 वार्डों में भाजपा के पार्षद विजयी होंगे। उन्होंने मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में मौका देने की बात कही। बीजेपी जिला मुखिया मनोज शर्मा ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में कटघोरा का सर्वांगीण विकास होगा और इसे कोरबा जिले का सबसे महत्वपूर्ण निकाय बनाया जाएगा।

कटघोरा के विकास का वादा
मनोज शर्मा ने कटघोरा के विकास पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर यहां के सभी क्षेत्रों में समृद्धि और प्रगति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पार्टी के सभी सिपाहियों से मेहनत और लगन के साथ काम करने की अपील की। इस दौरे ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में नया जोश भर दिया है। आगामी चुनावों में भाजपा की जीत को लेकर सभी में उत्साह और आत्मविश्वास नजर आ रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल जिला महामंत्री संतोष देवांगन मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग , पूर्व मंडल अध्यक्ष धनु दुबे ,महामंत्री राजेंद्र टंडन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ललित डिक्सेना राजेश यादव नगर पालिका उपाध्यक्ष बजरंग पटेल आत्मा नारायण पटेल, रामप्रसाद कोराम मीना शर्मा राजेश यादव मनोज नायडू अजय धनोदिया पवन अग्रवाल वीरेन मोहन जायसवाल सतीश जायसवाल , देव दुबे , राकेश पांडे ,संजीत सिंह , अनुराग दुहलानी , रुपेश डिक्सेना राम प्रताप जायसवाल अमित जायसवाल जयशंकर जायसवाल शिव शंकर जायसवाल ओमप्रकाश डिक्सेना मुरली साहू तुषार साहू आलोक पांडे आयुष जायसवाल जय गर्ग , मंदीप जायसवाल अजय अग्रवाल
