सेवा, समर्पण और संगठन का अद्भुत संगम: स्थापना दिवस सप्ताह में कोसाबाड़ी मंडल ने रचा जनसेवा का नया इतिहास

Oplus_16908288

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)कोरबा… भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह (6 से 12 अप्रैल) के अंतर्गत ओबीसी मोर्चा भाजपा जिला-कोरबा के तत्वावधान में कोसाबाड़ी मंडल द्वारा 9 अप्रैल को जनसेवा के दो प्रभावशाली और प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर के कुशल नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों ने सेवा, समर्पण और संगठन की शक्ति का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का प्रथम चरण सुबह 11:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धोड़ीपारा वार्ड क्रमांक 17 में आयोजित हुआ, जहां मरीजों एवं उनके परिजनों को स्नेहपूर्वक फल वितरण किया गया। इस सेवा कार्य ने न केवल मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाई, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मानवीय सरोकारों को भी उजागर किया। अस्पताल परिसर में उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी का सशक्त संदेश बताया।
इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे बुधवारी चौक, वार्ड क्रमांक 24 में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को शीतल शरबत पिलाकर कार्यकर्ताओं ने राहत पहुंचाई। इस दौरान चौक पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरे क्षेत्र में सेवा भावना की सकारात्मक ऊर्जा महसूस की गई।
इन कार्यक्रमों में रायपुर संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा भागवत विश्वकर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, मंजू सिंह, मनोज यादव, पार्षद नरेंद्र देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, अजय चंद्रा, मिलन बरेठ, अनिल वस्त्रकार, नरेन्द्र अहीर,श्रीधर द्विवेदी, प्रभाकर कौशिक,श्याम राठौर,महेंद्र जायसवाल,गोपाल लाल राठिया, हरबती यादव, अनीता राठौर तृप्ति सरकार, चंचल राठौर, मनहारण यादव, योगेंद्र साहू, श्यामलाल साहू, भारत सोनी, शैलेंद्र कुमार, श्रीमती मधु मिश्रा, श्याम साहू, नरेंद्र दास साहू, लाल चौहान, सरिता कौशिक, संतलाल चौहान, गुलजार सिंह, पंकज देवांगन, रामलाल पटेल, सुरेंद्र राजवाड़े, पुष्पकला साहू, भजन सिंह, कृपाल सिंह कंवर, रामदारसी एवं शिव चंदन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन पर जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा अजय चंद्रा एवं रामेश्वर सोनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान केवल एक राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित संगठन के रूप में है। इन आयोजनों ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़े रहकर सेवा कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।