आकाश एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी कटघोरा ने शुरू किया समर कंप्यूटर कोर्स

आकाश एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, कटघोरा ने आईसेक्ट आकाश कंप्यूटर कॉलेज कटघोरा मे विद्यार्थियों के लिए समर कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ किया गया है।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों को अवकाश के समय का सदुपयोग करते हुए कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना एवं उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
संस्था के अध्यक्ष आकाश मनकर, उपाध्यक्ष भावना मनकर, सचिव मनीष सिंह एवं कोषाध्यक्ष सुमित जायसवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस कोर्स के अंतर्गत कक्षा 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, पेंट एवं टाइपिंग की प्रारंभिक जानकारी दी जा रही है।

वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को हिंदी टाइपिंग, इंग्लिश टाइपिंग एवं MS Office (Word, Excel, PowerPoint) का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस कोर्स की विशेषता सत प्रतिशत प्रैक्टिकल प्रशिक्षण है, जिससे विद्यार्थियों को कंप्यूटर का बेहतर अनुभव मिल सके। सीमित सीट होने के कारण संस्था द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से शीघ्र प्रवेश लेने की अपील की गई है।
संस्था ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को डिजिटल युग के अनुरूप मजबूत बनाएं।