COVID-19 UPDATES: छत्तीसगढ़ मे आज 235 नए मरीजो की पुष्टि, देखिये जिलेवार एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या…

रायपुर (सेंट्रल छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज कुल 235 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, आज 380 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 1 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

आज मिले कुल 235 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 9427 हो गई है। इनमें से 6610 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2762 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 55 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 98
दुर्ग- 55
बिलासपुर- 9
राजनांदगांव- 20
जांजगीर- 11
सरगुजा- 7
कोरिया- 5
रायगढ़- 4
बलौदाबाजार- 5
कवर्धा- 4
मुंगेली- 3
बस्तर- 2
कोण्डागांव- 1
नारायणपुर- 1
महासमुंद- 3
बेमेतरा- 1
बालोद- 3
गरियबांद-1
कांकेर-1
धमतरी-1

Image
साकेत वर्मा की रिपोर्ट..!