
सेंट्रल छत्तीसगढ़ न्यूज (कोरबा) :- बी.सी.सी.आई के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा प्रदेश में आयोजित होने वाले सत्र 2026-27 के लिए आवश्यक खिलाड़ियोंके पंजीयन को लेकर आवश्यक सुचना जारी की गई है।
खिलाड़ियों के नवीन पंजीयन को लेकर हुए आवश्यक बदलाव में पूरी तरह से पारदर्शिता रखने का प्रयास किया गया है।
ऐसे में संशोधित नए नियमों के अनुसार सभी वर्गों और समूह के लिए खिलाड़ियों को आवश्यक रूप से पीवीसी युक्त आधार कार्ड(स्केनर कोड आवश्यक),डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, अंतिम 6 वर्षों के विद्यालय प्रमाण पत्र को सम्बंधित विद्यालय के प्राचार्य से सत्यापित करवाना भी अनिवार्य हो गया है।
जिसको लेकर केडीसीए कोरबा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सत्र 2026-27 के लिए सभी श्रेणियों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
जहां अंडर 14,अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और सीनियर वर्ग में हिस्सा लेने वाले सभी पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों को पंजीयन कराना आवश्यक है ।
वो पंजीयन के लिए खिलाड़ियों को केडीसीए के जिला कार्यालय सिंचाई कालोनी F-09 में उपस्थित रहे पंजीयन का समय सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक है।
नया पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज
नया पंजीयन 500 रुपए का शुल्क और सभी दस्तावेजों की 2 सेट कलर फोटो कॉपी जिनमें पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, अंतिम 6 वर्षों की मार्कशीट (सत्यापित कर),2 कलर पासपोर्ट साईज़ फोटो के साथ केडीसीए कार्यालय में सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक जमा करवाना होगा। खिलाड़ियों को पंजीकरण के समय सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बी.बी साहू जी से संपर्क करे।।
