सराहनीय पहल: भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने पेश की दरियादिली की मिसाल, मुख्यमंत्री से मिले स्वेच्छा अनुदान में खुद की राशि मिलाकर पत्रकारों को सौंपी सहयोग राशि

कटघोरा/कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ):राजनीति में सामाजिक सरोकार और बड़प्पन की एक बेहद खूबसूरत मिसाल कटघोरा में देखने को मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान सूची में नाम आने के बाद, कटघोरा के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग को ₹20,000 की स्वेच्छा अनुदान राशि स्वीकृत हुई थी। लेकिन अभिषेक गर्ग ने इस राशि को अपने व्यक्तिगत उपयोग में न लेते हुए, इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (मीडिया) के सम्मान में समर्पित कर सबका दिल जीत लिया है।

​भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने न सिर्फ इस सरकारी अनुदान को समाज हित में लगाया, बल्कि उसमें अपनी ओर से राशि बढ़ाते हुए कुल ₹21,000 की नकद सहयोग राशि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा को सौंप दी। यह राशि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले पत्रकारों के भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दी गई है। उनकी इस दरियादिली और अनोखी पहल की क्षेत्र में जमकर वाहवाही और सराहना हो रही है।

जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना को आदरपूर्वक सौंपी राशि

​मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने मीडिया के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करते हुए यह सहयोग राशि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना को आदरपूर्वक भेंट की। इस दौरान पत्रकार साथियों ने अभिषेक गर्ग की इस सोच को अनुकरणीय बताया।

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुक्तकंठ से जताया आभार

​अभिषेक गर्ग द्वारा मीडिया जगत को दिए गए इस बड़े सम्मान के बाद छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा ने छत्तीसगढ़ सरकार, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग का मुक्तकंठ से आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अपनी राशि को पत्रकारों के कल्याण और कार्यक्रम के लिए दान कर अभिषेक गर्ग ने यह साबित कर दिया है कि वे मीडिया जगत के सच्चे हितैषी हैं।