
मुआवजा पत्रक 5-6,नौकरी व बसाहट के पात्रों का नाम सार्वजनिक नहीं करने से है नाराज
सेंट्रल छत्तीसगढ़(विनोद उपाध्याय)हरदीबाजार:- हरदीबाजार में एक फिर एसईसीएल दीपका प्रबंधन के मनमानी, पार्दर्शिता नहीं रखने के विरोध में रैली प्रदर्शन कर जनजागरण किया गया। रैली में एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा जो बसाहट स्थल उतरदा जयंती नगर निर्धारित किया गया है,उसकी सड़क कनेक्टिविटी बलौदा मार्ग बुडगहन सड़क में जोड़ने जिससे कोरबा मुख्यालय आने जाने में काफी समस्या होगी और अन्य कोई सड़क नहीं,सभी शासकीय भवनों का निर्माण उतरदा में होने जिससे बसाहट स्थल जयंती नगर को निरस्त कर उतरदा पंचायत अंतर्गत नए बाईपास सड़क किनारे लगी स्थल को देने की मांग की है। वहीं नए मकानों पर 40% मुआवजा को 100% देने,नौकरी की कट ऑफ लिस्ट जारी कर नौकरी के लिए पात्र लोगों का नाम सार्वजनिक करने,कितने किसान भूस्वामी एसईसीएल दीपका प्रबंधन से प्रभावित हो रहे है उसकी सूची सार्वजनिक करने एसईसीएल दीपका प्रबंधन अपने किसी भी कार्य में पारदर्शिता नहीं अपना रही है। इससे नराज होकर हरदीबाजार के लोगों ने आटो में माईक के माध्यम से रैली निकाल कर जमीन व मकानों के मुआवजा राशि नहीं उठाने और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर, पारदर्शिता नहीं रखने पर एसईसीएल दीपका प्रबंधन के विरोध करने बिगुल फूक दिया है। इस दौरान सरपंच,जनपद, उपसरपंच,पंच, ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर पंचायत भवन से पैदल मार्च करते हुए, कालेज चौक,पुराना दीपका रोड़, शांतिनगर,शिक्षक नगर सहित गांव में घुम कर लोगों को जागरूक किया है। अब देखना है कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन हरदीबाजार वासियों की मांगों को कितना गंभीरता से लेता है ।
सरपंच लोकेश्वर कंवर का कहना है कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन अभी तक,नौकरी,बसाहट, मुआवजा पत्रक व प्रभावित किसानों का नाम सार्वजनिक नहीं कर अपने किऐ वादे पार्दर्शिता पूर्वक कार्य करने को झूठा साबित कर रहा है, लोगों को जमीन का राशि उठाने चोरों की तरह व्यक्ति गत फोन कर फार्म भरवाया जा रहा है जो सही नहीं है।
नरेश टंडन विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन गुमराह कर लोगो को जमीन का मुआवजा राशि उठाने दबाब बना रहा है जो सही नहीं है,बसाहट स्थल जयंती नगर को निरस्त कर उतरदा पंचायत अंतर्गत बाईपास सड़क किनारे बसाहट स्थल को विकसित करें, मकानों के 40% मुआवजा राशि को 100% दे अन्यथा विरोध और बढ़ेगी।
अनिल टंडन जनपद सदस्य प्रतिनिधि ने कहा कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन अपने कार्यों में पारदर्शिता रखें,सभी चीजें नौकरी, बसाहट,पत्रक को सार्वजनिक करें,बसाहट स्थल जयंती नगर को निरस्त कर उतरदा पंचायत अंतर्गत बाईपास पर बसाहट दे, मुआवजा राशि 40%को 100% दे । अन्यथा हरदीबाजार का अधिग्रहण बंद करें।