
जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने बच्चों को तिलक लगाकर कराया साला प्रवेश
(सेंट्रल छत्तीसगढ़) विनोद उपाध्याय/हरदी बाजार ..स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नोनबिर्रा (पाली) में नन्हे-मुन्ने बालकों के स्वागत और नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ हेतु “शाला प्रवेशोत्सव 2026 “ का आयोजन संकुल स्तरीय किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल रहे अतिथियों के द्वारा सर्व प्रथम मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर नवागत विद्यार्थियों का तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया तथा बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक व गणवेश वितरण किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश जायसवाल के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे आने वाले कल के भविष्य हैं हर मां-बाप को अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराए सरकार बच्चों को शिक्षा ग्रहण के साथ-साथ खाना कपड़ा और निः शुल्क पुस्तक दे रहा है शिक्षा एवं बाल विकास विभाग द्वारा अलग-अलग तरीकों से शिक्षा के प्रति पहल कर रहा है शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे कहीं किसी को बांटा नहीं जा सकता इसलिए जितनी ज्यादा हो सके पढ़ाई करें और अच्छे अंको से पास होकर एक अपना अलग पहचान बनाएं इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश जायसवाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ,विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पलता राज सरपंच ग्राम पंचायत नोनबिर्रा, शाला समिति अध्यक्ष श्याम लाल पटेल, भाजपा मंडल महामंत्री नवरतन सिंह राजपूत , वरिष्ठ नागरिक झिटू सिंह कंवर,संस्था प्राचार्य नरेंद्र कुमार मरावी, संस्था के शिक्षकगण, कर्मचारी,छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे! कार्यक्रम की संचालन शिक्षक लक्ष्मी करपे के द्वारा किया गया ।।
