नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और बेंच प्रेस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में चयन

अजय राय (सेंट्रल छत्तीसगढ़)कोरबा:-इंडियन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वाधान में तृतीय वेस्ट जोन नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इंकलाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 ( सब जूनियर , जूनियर , सीनियर , मास्टर्स, फिजिकल चैलेंज्ड मेन और वोमेन ) 19-06-2026 से 21-06-2026 को दल्लीराजहरा (छत्तीसगढ़ ) में आई.एस.एल.एफ. के नियंत्रण में प्रतियोगिता संपन्न हुआ ।इसमें भारत के 10 राज्य से 500 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य से कोरबा जिले के 3 खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया । जिनमे कोरबा जिले के तुषार गायकवाड़ शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉडीवेट 60 किलोग्राम जूनियर कैटेगरी में टोटल स्ट्रेंग्थलिफ़्टिंग में 232.5 किलोग्राम एवं इनक्लाइन बेंच प्रेस में 67.5 का वजन उठाकर कास्य पदक , अमित कुमार गुप्ता बॉडीवेट 52 किलोग्राम सीनियर केटेगरी में स्ट्रेंग्थलिफ़्टिंग में टोटल 200 किलोग्राम एवं इनक्लाइन बेंच प्रेस में 45 किलोग्राम का वजन उठाकर स्वर्ण पदक एवं संदीप कुमार महतो बॉडीवेट 85 किलोग्राम जूनियर कैटेगरी में स्ट्रेंग्थलिफ़्टिंग में 292.5 किलोग्राम एवं इनक्लाइन बेंच प्रेस में 80 का वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए राज्य एवम जिले का नाम रोशन किया । साथ ही इनका चयन सितंबर माह में किर्गिजस्तान (मध्य एशिया) में होने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ है ।चयनित खिलाड़ी सितंबर माह 2026 में किर्गिस्तान (मध्य एशिया )में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।
इस प्रतियोगिता में टीम मैनेजर एवं कोच श्री दीपक सिदार जी की अहम भूमिका रही है ।
छत्तीसगढ़ राज्य स्ट्रेंथ लिफ्टिंग के महासचिव श्री हरिनाथ जी (वीर हनुमान सिंह अवार्डी छ.ग. शासन) , अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह टेकाम जी (छ.ग. प्रदेश बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन ,अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी ) एवं छ.ग. प्रदेश के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री उदल कुमार वाल्मीकि जी (खेल अलंकार छ.ग. शासन से सम्मानित एवं टीम कोच ), एवं श्रीमती हेमलता सिदार,मेहुल प्रधान ,समीर हुसैन ,प्रांजल , दिनेश कँवर, करण यादव ,
अंशु साहू ,लक्ष्य ,अमित गुप्ता एवं सुश्री मोनिका ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।