भाजपा मंडल हरदी बाजार के द्वारा आत्मानंद स्कूल प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदी बाजार द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में वृहद योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सहभागिता कर योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त हुआ,योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान प्राप्त हुई है और विश्व भर में भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ रहा है,कार्यक्रम हरदी बाजार मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई,इस अवसर पर योगाभ्यास का संचालन अजय दुबे जी (भाजपा जिला मंत्री) द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित जनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व तथा उसके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की,इस अवसर पर मंडल प्रभारी द्वारका प्रसाद शर्मा जी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को संबोधित किया और रोजाना योगाभ्यास करते हुए स्वस्थ रहने की कामना की गई, इस दौरान चुलेश्वर राठौर (जिला चांपा जांजगीर प्रभारी), नरेश टंडन पूर्व जिला मंत्री ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ विजय राठौर ,मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल , छोटेलाल पटेल,अनुसूईया राठौर,नवरत्न सिंह राजपूत ,अमरनाथ कौशिक ,बजरंग यादव ,जगदीश अग्रवाल, राज ओग्रे ,शिव मरकाम , किशन सूर्यवंशी , अमृता यादव , तुंगन पटेल , अब्दुल मेमन , निखिल राठोर , चैतराम बघेल , मुमताज अंसारी ,शिव यादव , केशु कश्यप , योगेश पटेल , गुलशन टेकाम , लखन राठौर ,संध्या राठौर, शशि लता राठौर ,हरि ओम , किशोर, शिवांश जगदीश कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

oplus_148897794