अंधेरी कछार स्कूल भवन निर्माण पर उठे सवाल, काम रुका पर अब स्कुल खुलने का समय नजदीक

कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा जिले अंधेरी कछार स्कूल में बन रहे नए भवन के निर्माण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि स्कूल खुलने का समय नजदीक होने के बावजूद निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा रोक दिया गया है।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि अधिकारी और ठेकेदार की लापरवाही के कारण निर्माण अधूरा पड़ा है। साथ ही भाजपा नेता हरिकेश यादव द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।

अभी तक प्रशासन, संबंधित अधिकारी, ठेकेदार और हरिकेश यादव पक्ष से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए और गुणवत्ता की जांच कराई जाए, ताकि तय समय पर स्कूल शुरू हो सके।