
कटघोरा/कोरबा / सेन्ट्रल छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के ‘मिनी गोवा’ के रूप में प्रसिद्ध झोरा घाट पर इन दिनों गर्मी की छुट्टियों के चलते पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को यहाँ लगभग 5,000 से अधिक लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। लेकिन इस भीड़ के बीच हुड़दंग मचाने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है
- बड़ी आर्थिक कार्रवाई: पुलिस और न्यायालय के समन्वय से की गई इस कार्रवाई में अब तक 23 बाइक जब्त की गई हैं और उल्लंघनकर्ताओं से कुल 1 लाख 60 हजार रुपये का अर्थदंड (जुर्माना) वसूला गया है।
- हुड़दंगियों में हड़कंप: शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) और रफ ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मौके पर ही घेराबंदी की।
- कल भी रहेगा सख्त पहरा: पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कल (रविवार) भी झोरा घाट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। असामाजिक तत्वों और नियम तोड़ने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
पुलिस की अपील:
पुलिस अधिकारियों ने झोरा घाट आने वाले सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे पिकनिक का आनंद शांतिपूर्ण तरीके से लें। किसी भी प्रकार का नशा कर वाहन न चलाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें। हुड़दंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।