चूलेश्वर राठौर बने जवाली मंडल के प्रभारी

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय) हरदी बाजार.. भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय जी की सहमति से तथा संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा जी सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला,जिला प्रभारी अनिल केशरवानी , सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला के अनुमोदन से एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के मण्डल प्रभारी/ सह प्रभारी की घोषणा की गई,भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के द्वारा किसान नेता व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष चुलेश्वर राठौर जी हरदी बाजार निवासी को भारतीय जनता पार्टी जवाली मंडल के प्रभारी बनाए जाने पर अनंत शुभकामनाएं आपके प्रभारी बनाए जाने पर जवाली मंडल में संगठन और सशक्त और मजबूत होगा ।।