आर्यन पब्लिक स्कूल हरदीबाजार का परिक्षा परिणाम घोषित –

परिक्षा में पास होना मात्र एक कक्षा आगे बढ़ना नहीं -अजय दुबे

Oplus_16908288

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार …ग्रामीण अंचल में आधुनिक संस्कार युक्त शिक्षा प्रदत्त करने को कृत संकल्पित आर्यन पब्लिक स्कूल हरदी बाजार एवं झाबर में बच्चों का परिक्षा परिणाम आज बुधवार को घोषित किया गया। परिक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
इस अवसर पर संस्था के संचालक कृष्ण मुनि दुबे ने सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात् सभी पालकों एवं छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने हमारी सनातन संस्कृति के अनुरूप मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इसके बाद बच्चों का परिक्षा परिणाम प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था को बच्चों द्वारा बनाए गए आर्ट एवं क्राफ्ट से विद्यालय को सुसज्जित किया गया।
संस्था का परीक्षा परिणाम संस्था के संचालक एवं भाजपा जिला मंत्री अजय कुमार दुबे,प्राचार्य श्रीमती मंजू अजय दुबे एवं क्षाबर की प्रभारी श्रीमती श्रद्धा राजभर द्वारा छात्र छात्राओं को प्रदान किया गया।
बच्चों को संबोधित करते हुए संस्था के संचालक अजय कुमार दुबे ने कहा कि परिक्षा परिणाम बच्चों का सिर्फ एक कक्षा से दूसरे कक्षा में प्रमोशन मात्र नहीं वरन् मानव बनने की श्रृंखला का एक पायदान है। जिसमें बच्चे अपने संस्कृति एवं संस्कार में एक और पायदान आगे बढ़ते हैं , इस अवसर पर संस्था की शिक्षक -शिक्षिकायें श्रीमती गोदावरी देवांगन, कु वेलिया चंद्रा, श्रीमती दिव्या साहू,
यशोदा पाटले,कु संभावी जायसवाल,झरोखा शांडिल्य, श्रीमती नीलू साहू,कु सुनीता, श्रीमती अराधना, स्वागत नायक,कु पूजा सहित पालकगण उपस्थित रहीं।