प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार में पानी की विकराल समस्या

Oplus_16908288

स्वास्थ्य केंद्र में पानी नहीं रहने के चलते मरीजो को भरती करना हो गया है मुश्किल

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार.. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार में पानी की विकराल समस्या बन गई है स्वास्थ्य कर्मचारी अब स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की बढ़ती संख्या और पानी की विकराल समस्या के बीच अस्पताल चलाना मुश्किल हो गया है ज्ञात हो कि एस ई सी एल दीपका खदान हरदी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मात्र 30 मीटर की दूरी पर है और यहां की बोर पूरी तरह से बंद हो गया है और पानी की समस्या से मरिज परेशान हो रहा है क्योंकि पानी पीने के साथ-साथ शौच करने के लिए पानी की कमी के चलते बाहर जाना हो रहा है आज की स्थिति में शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार में पानी नहीं रहने के चलते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ मरीजो को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत लगभग सैकड़ो गांव जुड़ा हुआ है लेकिन पानी की विकराल समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में मरीज रखना मुश्किल हो गया है इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ युद्धेश सांडे ने अपने जिला चिकित्सा अधिकारी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सहित तहसीलदार को भी पानी की विकराल समस्या को देखते हुए ज्ञापन दे चुका है जहां कभी-कभी टैंकर का आना होता है लेकिन ऊपर सिंटेक्स में पानी चढ़ाने के लिए परेशानी हो जाती है स्वास्थ्य केंद्र की परेशानियों को देखते हुए विभागों के साथ-साथ उच्च अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को भी ध्यान में रखने को है जो की पानी की समस्याओं से मरीज सहित स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को भी निजात मिल सके ।।