सीनियर वर्ग टी-20 के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन 16 को

त्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेंस सीनियर टी 20 ट्रॉयल का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए कोरबा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन (केडीसीए) जिला क्रिकेट संघ द्वारा आगामी 16 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे मेंस सीनियर टी 20 का ट्रायल लिया जा रहा है। जो की कोरबा स्थित सीएसईबी मैदान (बुधवारी चौक समीप) आयोजित होगा।

ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी अपना ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जैसे अंतिम 6 साल के मार्कशीट, पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है साथ ही ट्रायल और रजिस्ट्रेशन फीस 500 रूपये देने होंगे.

इस वर्ष जो ट्रायल लिया जा रहा है वह 2026-27 सत्र के लिए है। इस दौरान खिलाड़ी कलर वेश भूषा में उपस्थिति देंगे। चयन प्रक्रिया में पर्यवेक्षक श्री मोती पटेल, व चयनकर्ता के रूप वरिष्ठ खिलाड़ी श्री सरोज राठौर, श्री भूपेंद्र भूषण,श्री इमरान खान और श्री हरीश प्रजापति उपस्थित रहेगें,उपरोक्त सभी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बी.बी साहू द्वारा दिया गया।