
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार :- हरदीबाजार प्रेस क्लब के द्वारा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के प्रति हमेशा प्रेस क्लब सहयोगात्मक तौर पर सम्मानित कर लोगों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन करता रहा है और आगे भी ऐसे लोगों के प्रति अपना योगदान देता रहेगा। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए एन कंवर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर युद्धेश सांडे, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर टिकेंद्र वर्मा एवं डॉक्टर सुधा महंत का प्रेस क्लब परिवार की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजाराम राठौर, उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय एवं सचिव निलेन्द्र राठौर के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया हम आशा करते हैं कि चिकित्सा के क्षेत्र में सदा इसी तरह आप अपना योगदान देते रहें ।।
