जनपद सदस्यों की अनदेखी पर फूटा आक्रोश, खनिज न्यास मद में कार्यों की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा, छत्तीसगढ़। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के निर्वाचित सदस्यों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जनपद सदस्यों का आरोप है कि जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के कार्यों के आवंटन में उनकी निरंतर अनदेखी की जा रही है, जबकि वे सीधे तौर पर जनता के प्रति जवाबदेह हैं।

प्रमुख मांगें और विषय

​जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़ के नेतृत्व में सौंपे गए पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के लेटरपैड पर कई विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके विपरीत, जनपद पंचायत केमधुरी सिंह (अध्यक्ष)​प्रकाश चंद जाखड़ (उपाध्यक्ष)​आयुष तंवर ,विजय दुबे ,शिवभरोश लकड़ा

​ममता पुहुप

​आनंद आयाम

​संतोष मरावी

​पवन पोया

​जवाहर बिंझवार

​छत्तर पाटले

​फूलकुंवर पावले

​कमला पेंड्रो

​श्यामा पेंड्रो

​भरत सिदार

​तिवारी मराबी​साहेब लाल

​रघुराज सिंह सदस्यों को पूरी तरह हाशिए पर रखा गया है।

​पत्र में तर्क दिया गया है कि:

  • ​प्रत्येक जनपद सदस्य 5 से 6 पंचायतों का प्रतिनिधित्व करता है।
  • ​ग्रामीण जनता विकास कार्यों के लिए सीधे तौर पर इन सदस्यों से उम्मीद रखती है।
  • ​कार्यों का आवंटन न होने से क्षेत्रीय विकास बाधित हो रहा है और सदस्यों को जनता के बीच असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

इन सदस्यों ने बुलंद की आवाज

​इस मांग का समर्थन करने वाले प्रमुख जनपद सदस्यों की सूची इस प्रकार है:

  1. मधुरी सिंह (अध्यक्ष)
  2. प्रकाश चंद जाखड़ (उपाध्यक्ष)
  3. ​आयुष तंवर
  4. ​विजय दुबे
  5. ​दुर्गेश दीक्षैना
  6. ​शिवभरोश लकड़ा
  7. ​ममता पुहुप
  8. ​आनंद आयाम
  9. ​संतोष मरावी
  10. ​पवन पोया
  11. ​जवाहर बिंझवार
  12. ​छत्तर पाटले
  13. ​फूलकुंवर पावले
  14. ​कमला पेंड्रो
  15. ​श्यामा पेंड्रो
  16. ​भरत सिदार
  17. ​तिवारी मराबी
  18. ​साहेब लाल
  19. ​रघुराज सिंह